-
Advertisement
स्कूटी हटाने को लेकर हुआ विवाद, मनाली में हरियाणा के पर्यटकों से मारपीट
Himachal News: हिमाचल में पर्यटकों द्वारा हुड़दंग मचाए जाने मामले सामने आते रहे हैं। इसी बीच मनाली में पर्यटकों के साथ मारपीट हुई है। ये पर्यटक हरियाणा के रहने वाले हैं और बताया जा रहा है कि इनके साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की है। इस संबंध महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार ने मनाली पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है।
पत्नी के साथ 4 माह की बेटी भी गिर गई
अपनी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आए थे। यहां पर वे किराये की स्कूटी पर मनाली के टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे। वहां ट्रैफिक जाम लगा था। जाम में फंसे कुछ लोकल लोगों ने उनसे स्कूटी आगे से हटाने को कहा। इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई जो मारपीट में बदल गई। शिकायतकर्ता का आरोप है स्थानीय लोगों उनके परिवार को बुरी तरह पीटा। इस दौरान प्रदीप की पत्नी के साथ उनकी 4 माह की बेटी भी गिर गई। मारपीट करने वाले आरोपी एक कार से फरार हो गए।
पर्यटकों की शिकायत पर मामला दर्ज
मनाली पुलिस के अनुसार पर्यटकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। पर्यटकों के साथ इस तरह मारपीट करने वालों की बख्शा नहीं जाएगा।
तुलसी

