-
Advertisement
व्रत खोलने के तुरंत बाद ना खाएं ये फूड आइटम्स, बढ़ सकती हैं परेशानी
Last Updated on March 26, 2023 by sintu kumar
मां दुर्गा के पर्व नवरात्र चल रहे हैं। लोग विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा करते हैं। नवरात्र में कुछ लोग नौ दिन तक उपवास रखते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं, जोकि पहली नवरात्र और आखिरी नवरात्र को ही व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान जितनी सावधानी बरतने की जरुरत है। उससे अधिक सावधानी व्रत खोलते समय रखनी चाहिए। इस दौरान जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
चाय -कॉफी से बढ़ सकती है कई समस्याएं
- बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जोकि व्रत खोलते समय चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन उपवास खोलने को लिए ये खराब आदत मानी जाती है। चाय -कॉफी इंस्टेंट एनर्जी तो देते हैं, मगर इससे अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- व्रत खोलते समय सेब, पपीता खाना अच्छा माना जाता है, लेकिन खट्टे फल थोड़ी राहत तो देते हैं, मगर समस्या गंभीर कर सकते हैं। खट्टे फल के सेवन से एसिडिटी जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
- व्रत रखते समय एनर्जी लेवल लो होने लगता है। ब्लड शुगर की भी कमी हो जाती है। ऐसे में शाम को भूख लगने पर एक साथ खाने पर न टूटे और न ही हैवी खाना खाएं। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम गड़बड़ा सकता है।
- व्रत खोलते समय खाने को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है। उपवास खोलने के लिए लोग विशेष पकवान बना लेते हैं। इनमें खूब तेल, नमक, मिर्च, मसाले होते हैं। ऐसा खाना बॉडी को बहुत नुकसान पहुंचाता है। यह एसिडिटी, पेट दर्द व गैस जैसी समस्या पैदा कर देता है।
यह भी पढ़े:नवरात्र में व्रत रखने वाले कमजोरी से बचने के लिए खाएं ये चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags