-
Advertisement
मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय, पूरे साल नहीं सताएगी धन की कमी!
नेशनल डेस्क। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का खास महत्व माना जाता है, इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिसके बाद वह उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। देश के हर कोने में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। हर कोने में मकर संक्रांति के अलग रंग देखने को मिलते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान के साथ कुछ खास उपाय (Makar Sankranti Upay) करके व्यक्ति अच्छे फल की प्राप्ति कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की और धन वृद्धि सहित घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
ये रहे खास उपाय……

पानी में काले तिल मिलाकर स्नान
पहले उपाय में मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल को मिलाकर स्नान करने से शनि देव (Shanidev) भक्त से अति प्रसन्न रहते हैं और हर काम में सफलता मिलती है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान ही पुण्य फल की प्राप्ति होती है।.

आम की लकड़ी से हवन
घर में आम की लकड़ी से हवन करना अच्छा माना जाता है। इसमें काले तिल को डालते हुए 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गंगा स्नान करें
मकर संक्रांति के दिन गंगा (Ganga) स्नान का बड़ा महत्व माना जाता है। व्यक्ति के सारे पाप इस स्नान से मिट जाते है और जीवन में पवित्रता और निर्मलता आती है।

सूर्य को अर्घ्य दें
सूर्य देव की पूजा के लिए मकर संक्रांति का दिन श्रेष्ठ माना जाता है। सूर्य देव को पानी में लाल फूल, लाल चंदन, काला तिल, गुड़ लोटा डालकर सूर्य देव को अर्ध्य दें। मान्यता है कि इससे करियर सूर्य की तरह चमकता है।

खिचड़ी का भोग और दान
मकर संक्रांति को खिचड़ी का त्यौहार भी कहा जाता है। कई जगह तो खिचड़ी के नाम से भी संक्रांति को मनाया जाता है। इस दिन खिचड़ी का विशेष महत्व होता है। खिचड़ी का दान करना बेहद शुभ होता है, इससे सूर्यदेव भी प्रसन्न होते हैं।
पितरों का तर्पण करना
मकर संक्रांति पर पितरों का तर्पण करना अच्छा माना जाता है। इस दिन श्राद्ध कर्म करने से पूर्वज सालभर खुश रहते हैं। साथ ही परिवार में वंश की बढ़ोतरी होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।
यह भी पढ़े:मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं गुड़, तिल और खिचड़ी, जानें महत्व
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। HimachalAbhiAbhi.Com इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
