-
Advertisement
आज का दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ होंगे कई लाभ
Last Updated on June 16, 2022 by sintu kumar
आज का दिन यानी गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है। आज के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि गुरु ग्रह के मजबूत होने पर काम में तरक्की मिलती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाने से आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:बेहद खास का है आज का दिन, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
कहा जाता है कि गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए व्यक्ति को देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। फिर उसके बाद ओम बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का तुलसी की माला से जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है और धन-दौलत में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें, लेकिन ध्यान रहे
कि माता लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता ना चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं और उनकी कृपा से रुपए की तंगी भी दूर होती है।
मान्यता है कि आज के दिन किसी को भी रुपए उधार में ना दें। दरअसल, ऐसा करने से आर्थिक तंगी के हालात बन सकते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का पसंदीदा रंग पीला है। ऐसे में आज के दिन पीले रंग के वस्त्र ही पहनें और माथे पर पीले रंग का तिलक भी लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इसके अलावा आज के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं, लेकिन खुद केले का सेवन नहीं करें। साथ ही भगवान विष्णु को पीले फूल, चने की दाल और गुड़ चढ़ाकर पंचामृत से स्नान करवाएं। इसके साथ ही तुलसी का पत्ता भी अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर होंगी और सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होगी।