- Advertisement

सावन महीने में जरूर करें ये शुभ काम, भाग्य में होगी वृद्धि
Sawan 2026 : हिंदू धर्म में हर माह का अपना विशेष महत्व होता है। माह और तिथि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा बनी रहती है। इन सभी महीनों में से सावन मास (month of savan) को सबसे शुभ माना गया है। इस दौरान भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। सावन में चातुर्मास भी आता है, जो इस माह की महत्ता को और बढ़ाता है। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, और इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव (Shiva) के हाथों में होता है। ऐसे में महादेव की पूजा करने से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है।
दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि
इस साल सावन मास की शुरुआत हो चुकी है।माना जाता है कि इस माह में दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और तरक्की के योग बनते हैं। हालांकि, कुछ खास चीजों का दान करना और भी लाभदायक हो सकता है।
सावन में करें इन चीजों का दान
सावन माह महादेव का प्रिय माह है। इस दौरान तांबे या चांदी (Silver) के बने सांपों की जोड़ी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मंदिर में इनका दान करने से दोषों से मुक्ति मिलती है।
– *रुद्राक्ष का दान:* इस दौरान रुद्राक्ष का दान करना भी शुभ होता है। कहा जाता है कि इसका दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
– *चूड़ा-दही अर्पण:* आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शिव जी को चूड़ा-दही अर्पित करें और जरूरतमंदों को इसका दान करें। ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
– *चावल का दान:* सावन में सोमवार के दिन जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे तरक्की के मार्ग बनते हैं।
– *काले तिल का दान:* सावन माह में आने वाले शनिवार को काले तिल का दान करें। मान्यता है कि इससे शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
– *गुड़ का दान:* देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन में गरीब व्यक्ति को गुड़ का दान करें। कहा जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

