-
Advertisement
क्राइम करते रंगे हाथों पकड़ा कुत्ता, मालिक को था शक…ऐसे बिछाया जाल, देखें वीडियो
कुत्ता (Dog) दुनिया का सबसे ज्यादा समझदार जानवर है और इनसानों (Humans) का सबसे अच्छा दोस्त। अगर यह दोस्त क्राइम कर दे तो। वैसे कई बार कुत्ता खतरनाक भी हो जाता हैं, जिसके पीछे कोई भी कारण या बीमारी भी हो सकती हैं। अब हम जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसने अपने ही मालिक के साथ क्राइम कर डाला। चौंक गए ना आप।
यह भी पढ़ें:बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
यह है असली कहानी
सोशल मीडिया (Social Media) पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक के प्लेट से खाना चुराते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर कुत्ते का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुत्ता अपने मालिक के जाने का इंतजार कर रहा होता है, ताकि वह उसके प्लेट में रखे फल को चुराकर खा सके। कुत्ते का शातिराना अंदाज देखकर आप भी चौंक जाएंगे। कुत्ते द्वारा की गई चोरी का यह वीडियो इंटरनेट (Internet) पर जमकर धूम मचा रहा है। लोग इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।
https://twitter.com/i/status/1475601519231881225
यह भी पढ़ें:पिता के जन्मदिन पर बेटे ने स्वर्ग में भेजा पत्र, जवाब क्या आया- देखें वीडियो
ऐसे दिया वारदात को अंजाज
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला किचन में इधर-उधर घूम रही है। उसका पालतू कुत्ता भी वहां मौजूद है। कुत्ता अपने मालिक के जाने का इंतजार कर है और बार-बार सिर घुमाकर देखता है कि महिला किचन में है या फिर चली गई। कुत्ते को मालूम नहीं था कि उसका यह शातिराना अंदाज कैमरे में कैद हो रहा है। जैसे ही महिला किचन से निकलकर दूसरी तरफ जाती है तो वहां मौजूद कुत्ता सामने मेज पर रखे प्लेट में से खाना चुरा लेता है। प्लेट में कटे हुए फल रखे हुए थेए जिसमें से वह एक पीस लेकर खा लेता हैं
यह भी पढ़ें:दादा-दादी का यह वीडियो एक बार जरूर देखें, आपकी भी छूट जाएगी हंसी
कुत्ते की चोरी को रंगेहाथ पकड़ी
महिला ने पहले से ही मेज पर कैमरा सेट करके रखा हुआ था। उसे शक था कि उसका पालतू कुत्ता उसके प्लेट से खाना चुराता है। कुत्ते के क्राइम को रंगेहाथ पकड़ने के लिए महिला ने यह सब जाल की तरह बुना और अपने ही प्लेट में कुछ खाना छोड़ दिया था। कैमरे में कुत्ते की चोरी पकड़ी गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा, परफेक्ट क्राइम।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
