-
Advertisement
आर्मी में रिटायरमेंट के बाद वफादार कुत्तों को मार दी जाती है गोली, यहां पढ़ें कारण
भारतीय आर्मी अपने सिद्धांतों और उसूलों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। आर्मी अपने हर अधिकारी को बहुत आदर व सम्मान देती है। वहीं, रिटायरमेंट के बाद देश के सैनिकों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय आर्मी (Indian Army) में आर्मी के वफादार कुत्तों को रिटायरमेंट के बाद गोली मार दी जाती है।
यह भी पढ़ें:मालिकों की तरह कुत्तों को खुशबूदार बनाने के लिए इस महिला ने बनाए परफ्यूम और सेंट, दुनियाभर में है डिमांड
जैसा की हम सभी जानते हैं कि वफादारी के मामले में कुत्ते को इंसान से बेहतर माना गया है। वहीं, आर्मी में रिटायरमेंट के बाद उनका ऐसा अंत काफी हैरान कर देने वाली बात है। आर्मी में कुत्तों को अलग-अलग रैंक मिला होता है और उसी के हिसाब से उनकी देखभाल भी की जाती है। जानकारी के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद कोई इन कुत्तों का गलत इस्तेमाल ना करे और ये देश के लिए खतरा ना बन जाएं इसलिए इन्हें गोली मार दी जाती है।
दरअसल, इन कुत्तों को आर्मी की सभी खुफिया जगहों के बारे में पता होता है। वहीं, अगर रिटायरमेंट के बाद इन कुत्तों को कोई खरीद ले और इनका गलत इस्तेमाल करें इसलिए इन्हें मार दिया जाता है। हालांकि, केंद्र सरकार ऐसी नीति तैयार करने की कोशिश में है, जिसके तहत रिटायरमेंट के बाद इन्हें मारा नहीं जाए।

