-
Advertisement
नाहन में बिंदल जीत की हैट्रिक लगाते हैं या सोलंकी अपना खाता खोलते हैं?
Last Updated on November 7, 2022 by saroj patrwal
डाॅ राजीव बिंदल संगठनात्मक काम की सूझबूझ रखने वाले चुनावी राजनीति के भी मंजे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं। हिमाचल की राजनीति में बड़ा नाम कहलाते हैं। बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री,विधानसभा के स्पीकर व बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। सोलन सीट आरक्षित होने पर विस्थापित होकर नाहन आए तो धमाकेदार एंट्री मारी और लगातार दो मर्तबा जीत दर्ज करवाई। वर्तमान में भी (BJP) बीजेपी के नाहन से विधायक हैं,पार्टी ने उन्हीं को जीत की हैट्रिक लगाने के लिए नाहन सीट पर तीसरी मर्तबा कैंडिडेट बनाया है। आप समझ गए होंगे हम बात कर रहे हैं (Nahan assembly constituency) नाहन विधानसभा क्षेत्र की। इस सीट पर कांग्रेस (Congress) ने अजय सोलंकी को दोबारा से अपना कैंडिडेट बनाया है। ये अलग बात है कि डॉ राजीव बिंदल ने उन्हें वर्ष 2017 के चुनाव में 3990 वोटों के अंतर से हराया था।
यह भी पढ़ें- कृपाल परमार को पीएम मोदी ने किया फोन, कहा-आप चुनाव से हट जाओ; ऑडियो वायरल
नाहन सीट जिला सिरमौर के अंतर्गत आती है। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी की जीत हुई थी। तब नाहन विधानसभा क्षेत्र में 51.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस वक्त बीजेपी के डॉ राजीव बिंदल, कांग्रेस के (Ajay Solanki) अजय सोलंकी पर भारी पड़े थे। अब 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के डॉ राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) और कांग्रेस के अजय सोलंकी के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। डॉ राजीव बिंदल नाहन से लगातार दो मर्तबा चुनाव जीतते आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले वह सोलन में भी जीत दर्ज करवाते आए हैं। सोलन आरक्षित सीट होने के बाद ही उन्हें नाहन आना पडा था। अबकी बार देखना होगा कि नाहन में डॉ राजीव बिंदल जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या कांग्रेस के अजय सोलंकी अपना खाता खोल पाते हैं।
वर्ष पार्टी विजेता मतदाता
1977 जनता पार्टी श्यामा शर्मा 26,006
1982 जनता पार्टी श्यामा शर्मा 29,762
1985 कांग्रेस अजय बहादुर सिंह 31,770
1990 जनता दल श्यामा शर्मा 40,725
1993 कांग्रेस कुश परमार 44,050
1998 कांग्रेस कुश परमार 50,223
2003 लोजपा सदानंद चौहान 53,303
2007 कांग्रेस कुश परमार 59,823
2012 बीजेपी राजीव बिंदल 67,890
2017 बीजेपी राजीव बिंदल 75,025