-
Advertisement
कांगड़ा: टल्ली टीचर को थमाया नोटिस, एसएमसी प्रधान बोले- करो डिसमिस
कांगड़ा (रविंद्र चौधरी)। कांगड़ा जिले (Kangra) के कोठार रानीताल के सरकारी स्कूल में शराब के नशे में टल्ली टीचर (Drunken Teacher) पर एक्शन हो गया है। इस टीचर को स्कूल के प्रिंसिपल ने कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) थमा दिया है। गर्वनमेंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल, कोठार रानीताल में बतौर कैमिस्ट्री के प्रवक्ता के पद पर तैनात वीरेंद्र नाम के इस टीचर का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ था, जिसमें वह शराब के नशे में लुढ़कता हुआ स्कूल पहुंचा। सीढ़ी चढ़ने की कोशिश में वह फिर लुढ़क गया। उसे स्कूल के बच्चों ने संभाला था। वीडियो सामने आने के बाद टीचर को बर्खास्त (Dismiss) करने के बजाय सिर्फ नोटिस थमाकर पल्ला झाड़ लिया गया है।
कैमिस्ट्री का प्रवक्ता है टीचर
बताया जा रहा है वायरल विडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम वीरेंद्र है और वह गर्वनमेंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल, कोठार रानीताल में बतौर कैमिस्ट्री के प्रवक्ता के पद पर तैनात है। स्कूल के प्रिंसिपल (School Principal) जितेंद्र सिंह ने उक्त टल्ली शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
यह भी पढ़े:हिमाचल: पुलिस के 322 जवानों का बटालियन से इन जिलों में हुआ ट्रांसफर
हमें जरूरत नहीं ऐसे टीचर की : SMC प्रधान
स्कूल के एसएमसी प्रधान (SMC President) राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसे शिक्षक की जरूरत नहीं है जो नशा करके स्कूल में आए। इससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ेगा। बीजेपी नेता और एचपीएमसी के पूर्व निदेशक विवेक पठानिया ने भी प्रदेश सरकार की शिक्षा प्रणाली (Education System) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार स्कूलों के नजदीक बिक रहे नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। वहीं अब एक टल्ली शिक्षक का वीडियो वायरल होना सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
2 महीने पहले ही ज्वॉइन किया था
वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटना मेरे स्कूल पहुंचने से पहले हो चुकी थी। मुझे स्कूल पहुंचने के बाद पता चला कि ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार ने अभी करीब 2 महीने पहले ही स्कूल ज्वाइन किया था और इससे पहले उन्हें कभी स्कूल में नशे की हालत में नहीं देखा गया था। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने वीरेंद्र से स्पष्टीकरण (Clarification) मांगा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।

