-
Advertisement
धुंध के कारण कांगड़ा के इन उपमंडलों में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल
रविंद्र चौधरी/ धर्मशाला। कांगड़ा के धुंध वाले उपमंडलों में बुधवार से सुबह 10 बजे स्कूल (Schools) खुलेंगे। जिले के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Management Act) के तहत स्कूलों का समय बढ़ाने के आदेश दिए हैं। जिले में कई स्थानों पर घने कोहरे (Dense Fog And Haze) और धुंध के चलते स्कूलों का समय बढ़ाया गया है।
इन स्थानों पर बदला समय
कांगड़ा जिला के इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी और जयसिंहपुर उप मंडल में निजी तथा सरकारी स्कूलों को सुबह 10:00 बजे खोलना तथा साढे तीन बजे छुट्टी करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि कांगड़ा जिला के उपरोक्त उपमंडलों में भारी सर्दी (Harsh Cold) और धुंध के कारण समय बदला गया है। इस बारे में उपनिदेशक शिक्षा तथा संबंधित उपमंडल अधिकारियों को आदेश का पालन करने को कहा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


