-
Advertisement
कोरोना काल में ये बैंक दे रहा है दो करोड़ रुपए तक का लोन, किसके लिए हैं स्कीम पढ़े
कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)यानी पीएनबी दो करोड़ रुपए तक के लोन (Loan) की स्कीम के साथ सामने आया है। स्कीम के तहत डिफाइन कैटेगरी दो करोड़ रुपए तक का लोन दिया जा सकता है। बैंक ने बताया है कि (Jeevan Rakshak scheme) जीवन रक्षक योजना के तहत अस्पताल/नर्सिंग होम/ ऑक्सीजन निर्माताओं और वितरकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कहने का मतलब ये है कि ऑक्सीजन के निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्लांट लगाने में आर्थिक मदद मिलेगी। बैंक का कहना है कि जीवन रक्षक योजना के तहत लोन लेने पर किसी भी तरह के प्रोसेसिंग फीस देने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा ब्याज दर भी बेहद कम होगी।
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ और भी आसान, CA खोजने की भी जरूरत नहीं
बैंक की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि लोन लेने के बाद चुकाने की अधिकतम अवधि 5 साल की है। इसमें मोरेटोरियम के 6 महीने भी शामिल हैं। इसका मतलब ये है कि आपको मोरेटोरियम के तहत लोन लेने के 6 महीने बाद तक इसकी किस्त (installment) चुकाने से राहत रहेगी लेकिन 5 साल में ब्याज (Interest) समेत पूरी रकम देनी होगी। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच बैंक ने डिफाइन कैटेगरी को अपना बिजनेस (Business) बढ़ाने के लिए एक स्कीम देकर राहत देने की कोशिश की है।

