-
Advertisement
Himachal सहित दिल्ली और पंजाब में 6.1 तीव्रता का आया भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग
शिमला। हिमाचल सहित दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप करीब 10 बजकर 35 मिनट पर आया है। भूंकप पंजाब के अमृतसर में रिकॉर्ड किया गया है। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। साथ ही इसी अवधि में ताजिकिस्तान में भी भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 7.5 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 208 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर आ गए। शिमला में भी लोग घरों से बाहर आ गए। इससे अफरा तफरी का माहौल रहा। बता दें कि हिमाचल (Himachal) में जनवरी माह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चंबा और कांगड़ा जिला में भूकंप आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

