-
Advertisement
KCC बैंक को ED का नोटिस, पालमपुर Hotel वाले मामले में मांगे ओटीएस के दस्तावेज
ED Issues Notice To KCC Bank : हिमाचल प्रदेश के चर्चा में चल रहे कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक केसीसी विवाद में ईडी की आखिर एंट्री हो गई है। ईडी ने पालमपुर के होटल को 45 करोड़ रुपए लोन देने के मामले में केसीसी बैंक को नोटिस जारी किया है। ईडी ने लोन मामले में वन टाइम सेटलमेंट के दस्तावेज मांगे हैं। मामला पालमपुर का है, जिसमें होटल निर्माण के लिए लोन लिया था और न लौटाए जाने पर नोटिस के बाद संपत्ति को बैंक ने कब्जे में नहीं लिया था। इस मामले में संपत्ति की नीलामी की जानी थी, लेकिन उससे पहले मामले को वन टाइम सेटलमेंट के तहत सेटल कर लिया गया। अब इस मामले में बैंक को ईडी ने नोटिस जारी किया है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1971116149678145709
24 करोड़ सीधे माफ
केसीसी बैंक के एमडी संदीप कुमार के मुताबिक ईडी ने ओटीएस के दस्तावेज मांगे हैं। पालमपुर के एक होटल की मालिक ने बैंक से लगभग 45 करोड़ रुपये का लोन लिया था। महिला ने करीब 21 करोड़ रुपए लौटा दिए थे और बाकी 24 करोड़ सीधे माफ कर दिए गए। आशंका है कि बैंक ने नियमों को ताक पर रखकर यह कार्य किया । इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप और रसूखदारों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। बैंक नियमों को दरकिनार कर होटल के लोन खाते को ओटीएस पॉलिसी के तहत सेटल किया था। इसके चलते ही अब इस मामले में ईडी की एंट्री हुई है।
-रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

