-
Advertisement
हिमाचल के साढ़े आठ लाख छात्रों को मिलेगी नई यूनिफार्म, कैबिनेट में लगेगी मुहर
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ लाख छात्रों को इस महीने या अगले महीने नि:शुल्क वर्दी मिल सकती है। यह वर्दी अभी तक मिल भी जानी थी, लेकिन सिविल सप्लाई के स्तर पर इसका ऑर्डर ही प्लेस नहीं हुआ। बीच में यह तर्क दिया गया कि कोड ऑफ कंडक्ट के कारण इस काम में देरी हुई। अब चुनाव आचार संहिता हटने के बाद भी यदि अगले सप्ताह में यह आर्डर प्लेस हो गया, तो नवंबर आखिर या दिसंबर में वर्दी आना शुरू हो जाएगी और बच्चों को भी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: महिलाएं आज एचआरटीसी की बसों में करेंगी निशुल्क सफर, जाने क्या रहेगा समय
कंपनी को टेंडर अवार्ड करने का फैसला आठ नबंर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से क्लीयरेंस हो गई है, लेकिन सिविल सप्लाई के यहां से आर्डर प्लेस नहीं हो पाया। हालांकि जिस फर्म को यह आर्डर दिया जा रहा है, वह पिछले कई सालों से वर्दी सप्लाई कर रही है और आर्डर मिलने के एक या दो हफ्ते के भीतर सप्लाई शुरू कर सकती है। करोना के कारण स्कूल पूरी तरह नहीं खुल पाए और पहली से सातवीं की कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही चल रही हैं, लेकिन वर्दी सभी बच्चों को विभाग बांट रहा है। दिसंबर तक छात्रों को स्मार्ट वर्दी आवंटित करने का लक्ष्य है। हिमाचल में पहली से 12वीं कक्षा के छात्र और छात्राओं को स्मार्ट स्कूल वर्दी दी जानी है। शिक्षा विभाग ने बीते वर्ष स्मार्ट स्कूल वर्दी देने वाली कंपनी के साथ दो वर्ष का करार किया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


