-
Advertisement
BJP की हाॅट सीट पर Nadda के कुछ घंटे बाकी, भगवा पार्टी में 20 से नबीन युग की शुरूआत तय
JP Nadda : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को होगा। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कल यानी 19 जनवरी को नामांकन करेंगे। उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही हिमाचल से ये हाॅट चेयर छिन जाएगी। नितिन नबीन वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नड्डा मूल रूप से हिमाचल से ताल्लुक रखते हैं। यानी बीजेपी को 20 जनवरी 2026 को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। यानी इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुने जाने के लिए नितिन नवीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे और माना जा रहा है कि उनके खिलाफ और कोई भी नेता नामांकन नहीं भरेगा, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव जीतना तय माना जा रहा है।
कल दोपहर दो बजे से चार बजे तक नामांकन
इसके साथ ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बीजेपी का लंबा इंतजार 20 जनवरी को खत्म हो जाएगा। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने शुक्रवार को 5ए708 सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल की सूची जारी करने के साथ ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी हुई है। अधिसूचना के मुताबिक इस पद के लिए 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 19 जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। उसी दिन शाम चार से पांच बजे तक नामांकन की जांच होगी फिर इसके तत्काल बाद शाम पांच से छह बजे के बीच नामांकन वापस लिया जा सकेगा। एक से अधिक नामांकन की स्थिति में 20 जनवरी को ही मतगणना के बाद नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन
अध्यक्ष पद पर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन के नाम की घोषणा हुई तो वह अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे, जिसे पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी के इतिहास में अब तक एक बार भी मतदान की नौबत नहीं आई है। सबसे कम उम्र के भावी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन के जरिये बड़ा सियासी संदेश देने के लिए पार्टी शासित सभी राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह समेत पार्टी के दिग्गज नबीन के प्रस्तावक होंगे।
-पंकज शर्मा
