-
Advertisement
Encounter | Janki Das Cashier | Shot D#ead Case |
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस चंडीगढ़ ला रही थी। इस दौरान चंडीगढ़ के धनाश के पास पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हुई और फिर आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई थी और फिर दोनों गाड़ी से उतरे और भागने लगे, हालांकि, इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को रुकने के लिए कहा तो दोनों नहीं रुके और फिर दोनों के पैर में गोली मारी गईए फिलहालए दोनों को पीजीआई में भर्ती किया गया है। इन्हें जम्मू से लेकर चंडीगढ़ ला रहे थे और धनाश के पास पुलिसकर्मी ड्राइवर की आंख लग गई और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इसी का फायदा उठाकर पीछे बैठे दोनों शूटरों ने भागने की कोशिश की। इसमें कांस्टेबल ने जब दोनों पकड़ा तो इन्होंने पिस्टल छीनी फायर किएए तभी एक शूटर ने इंस्पेक्टर सिखों पर फायर कर दिया। हालांकि वह बाल बाल बच्चे और फिर उन्होंने शूटर की टांगों पर गोली मारी।

