-
Advertisement
ऊना में कोरोना का तांडवः मई के मात्र 12 दिनों में टूट गया पूरे अप्रैल माह का रिकॉर्ड
ऊना। कोरोनावायरस ( coronavirus)की दूसरी लहर कितनी घातक होती जा रही है। इसका सहज ही अंदाजा जिला में 1 माह के अंदर 2 गुना तक जा चुके पॉजिटिविटी रेट और मौतों के लगातार बढ़ते आंकड़े से लगाया जा सकता है। हालत यह है कि पूरे अप्रैल माह में जिला भर में 2540 लोग संक्रमित पाए गए थे, लेकिन केवल मात्र मई महीने के 12 दिनों में यह रिकॉर्ड टूट चुका है और अभी तक जिला में 2960 लोग संक्रमण ( Infection)की चपेट में आ चुके हैं। अप्रैल माह में जहां संक्रमण के चलते 51 लोगों की मौतें दर्ज की गई थी, वहीं मई महीने के पहले 12 दिनों में ही मौत का आंकड़ा 45 तक जा पहुंचा है। सीएमओ ऊना डॉ. रमन शर्मा ( CMO Una Dr. Raman Sharma)ने आमजन से कोविड नियमों का पालन करने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:एक दिन में 3.62 नए संक्रमित, कोरोना से 4120 की मौत-राहुल गांधी बोलेः बचे हैं तो बस पीएम के फोटो
बता दें कि जिला भर में कोविड-19( COVID-19) का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि महज एक माह के भीतर यहां पॉजिटिविटी रेट( Positivity Rate ) दोगुना हो गया है। वहीं कोरोना वायरस के अब तक के तमाम रिकॉर्ड भी टूट चुके हैं। वहीं दिनोदिन गंभीर होती स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जिला वासियों को बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। हालत यह है कि कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे अप्रैल माह पर मई के केवल 12 दिनों के आंकड़े भारी पड़ चुके हैं। अप्रैल माह में जहां पॉजिटिविटी रेट 11.27 फीसदी रहा था, वहीं मई महीने के 12 दिनों में यही पॉजिटिविटी रेट 22.81 फीसदी तक जा पहुंचा है। अप्रैल माह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई तो 30 दिन में जिला भर में 2540 लोग संक्रमित पाए गए थे। लेकिन मई महीने के शुरुआती 12 दिनों में ही यह आंकड़ा 2960 तक जा पहुंचा है। इतना ही नहीं अप्रैल के 30 दिनों में जिला भर में 51 लोगों की मौतें दर्ज की गई थी। जबकि 1 से लेकर 12 मई तक मौत का आंकड़ा 45 तक जा पहुंचा है।
यह भी पढ़ें:Live Report:कोरोना कर्फ्यू के बीच का हाल -हिमाचल में खरीददारी करने यूं पहुंच रहे हैं लोग
स्वास्थ्य विभाग की नजर से देखते हुए भी यह आंकड़ा काफी भयावह है। अप्रैल माह में 22531 लोगों की सैंपलिंग के बाद 2540 लोग पॉजिटिव पाए गए, लेकिन मई माह में 12,977 लोगों की टेस्टिंग के बाद 2960 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। सीएमओ ऊना डॉ. रमन शर्मा ने जिला वासियों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थिति संभालने की बजाय और गंभीर होती जा रही है ऐसे में सभी लोगों को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार करना ज़रूरी होगा। कोविड टेस्ट की रिपोर्ट में हो रही देरी का मामला सरकार के समक्ष उठाने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा ऊना में प्रयोगशाला स्थापित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है और इसपर कार्य भी शुरू कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


