-
Advertisement
ये भी सुनोः हिमाचल आए थे इलेक्ट्रिक कार से, देना पड़ा टैक्सी का एंट्री टैक्स
मंडी। अगर आप ग्रीन व्हीकल यानी इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार होकर हिमाचल आना चाहते हैं तो फिर प्रदेश की सीमाओं पर लगे बैरियरों पर आपको टैक्सी का शुल्क अदा करना होगा, उसके बाद ही आपको यहां प्रवेश मिल पाएगा। हिमाचल की सीमाओं पर लगे एंट्री बैरियरों पर ग्रीन प्लेट वाली गाड़ियों और 01 नंबर वाले निजी वाहनों को टैक्सी की श्रेणी में रखकर टैक्स वसूला जा रहा है। इस बात का खुलासा मोहाली से मंडी पहुंचे मनवीर सिंह ने किया। मनवीर सिंह ने बताया कि वे अपने बिजनेस के सिलसिले में हिमाचल अकसर आते रहते हैं। इस बार इन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल किया तो इसकी कुछ अलग कीमत उन्हें एंट्री बैरियर पर चुकानी पड़ी। मनवीर की कार का (सीएच 01 सीएफ 0419) है और यह नंबर हरे रंग की प्लेट पर अंकित किया गया है। बता दें कि हरे रंग की नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए इस्तेमाल की जाती है। जब मैहतपुर एंट्री बैरियर पर इनकी पर्ची काटी गई तो इनसे टैक्सी का चार्ज वसूल किया गया। निजी वाहनों के प्रवेश पर 40 रूपए और टैक्सी से 50 रूपए वसूले जाते हैं। इनकी पर्ची 50 रूपए की काटी गई और जब इस बारे में उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछा तो कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला, उल्टा उनकी धौंस देखने को मिली।
यह भी पढ़ें:क्या है ग्लोबल टैक्स दर? फेसबुक और गूगल पर क्या होगा इसका असर, भारत का क्या है रूख
मनवीर सिंह का कहना है कि मात्र 10 रूपए अतिरिक्त शुल्क देना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन जो कुछ भी हुआ वो नियमों के विपरित हुआ है और इस पर सरकार को जांच करनी चाहिए और मौके पर ऐसे लोगों को तैनात करना चाहिए जिन्हें नियमों की सही जानकारी हो। चंडीगढ़ में सीएच 01 नंबर नीजि वाहनों के लिए है जबकि ग्रीन प्लेट को लेकर भी मौके पर मौजूद लोगों को सही जानकारी नहीं है। ऐसे में सरकार को इस उगाही पर लगाम लगानी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


