-
Advertisement
फैंस को पसंद नहीं आया करीना का लुक, कह दिया – 75 साल की दादी मां
Last Updated on July 6, 2021 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दो बच्चों की मां बन गई हैं। तैमूर को जन्म देने के बाद करीना ने कुछ ही समय में अपना वेट कम कर लिया था। अब दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद करीना फिर से फिट बॉडी की कोशिश में जुट गई हैं। करीना के फिट लुक का इंतजार कर रहे फैंस अब उनके करंट लुक पर काफी कमेंट (Comment) कर रहे हैं। हाल ही में करीना ने योग करते अपनी फोटो शेयर की। इस फोटो को लेकर लोगों ने करीना को खूब ताने कसे और काफी कुछ कहा।
यह भी पढ़ें: सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है बॉलीवुड की ये आइकॉनिक जोड़ी, फैंस के लिए खुशखबरी
फोटो के साथ करीना ने बताया था कि उन्होंने 2006 से योग करना शुरू किया था। उस वक्त करीना ने फिल्म जब वी मेट और टशन साइन की थी। इन दोनों ही फिल्मों में करीना का फिगर देखने लायक है। वे बेहद स्लिम नजर आईं जबकि टशन में तो करीना ने जीरो फिगर कर लिया था। हालांकि टशन में उनके जीरो फिगर (Zero Figure) लोगों को पसंद नहीं आया था। पोस्ट में करीना ने कहा था कि दो बच्चों और डिलीवरी के चार महीने बाद काफी थक चुकी हैं। वे धीरे-धीरे अपनी पहले वाली फिगर पर लौट रही हैं। करीना का ये स्लो ट्रांसफॉर्मेशन उनके फैंस के इंतजार को बढ़ा रहा है। करीना के चबी लुक पर कई लोगों ने तीखे कमेंट कसे थे। किसी ने उन्हें फूली हुई कहा तो किसी ने उन्हें 75 साल की दादी मां तक कह दिया।
एक्ट्रेस ने डिलीवरी (Delivery) के बाद कई ऐड भी किए हैं, जिनमें कुछ खास बदलाव नजर नहीं आया है। इनमें उनका चबी लुक देखा जा सकता है। करीना ने 20 दिसंबर 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था। पहली डिलीवरी के बाद भी करीना चबी नजर आईं थी लेकिन उन्होंने जल्द ही अपना वेट लॉस कर लिया था। पहली डिलीवरी के जल्द बाद ही करीना सेट पर लौट गई थीं। उन्होंने वीरे दी वेडिंग, गुड न्यूज और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्में कीं। इन फिल्मों में भले ही करीना का ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का था। अब फैंस फिर से उनको उसी रूप में देखना चाहते हैं।