-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा हादसाः पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, एक गंभीर
नाहन। जिला सिरमौर में एक कार हादसे ( Car accident) का शिकार हो गई। हादसा रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल मुख्यालय के समीप हुआ है। यहां पर देर रात एक कार हादसे में से पिता-पुत्र( father and son) सहित तीन लोगों की मौत (Death) हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल ( Injured) हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा बीती रात बोरली के पास करीब साढ़े 11 बजे पेश आया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ेः Himachal : महिला छत पर कर रही थी काम, बंदर ने कर दिया हमला – नीचे गिरी
जानकारी के मुताबिक चार लोग एक कार कार (एचपी 79-4027) में नाहन से लोहे का सामान लेकर घर लौट रहे थे। बोरली के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सुरजन सिंह पुत्र बिशन सिंह, विपिन ठाकुर पुत्र सुरजन सिंह निवासी शिवपुर, संगड़ाह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि वेल्डिंग मिस्त्री उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विकास की मौत डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन ( Dr. YS Parmar Medical College Nahan) में हुई। वहीं इस हादसे में सुनील दत्त निवासी शिवपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एसपी सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शवों का संगडाह अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जबकि एक का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है।


