-
Advertisement
बीजेपी के घोटालों से तंग आकर जनता ने कांग्रेस को चुना: प्रतिभा सिंह
शिमला। हिमाचल (Himachal) रिवाज नहीं राज बदल गया है। कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर ली है। बीजेपी (BJP) सत्ता से बाहर हो गई है। कांग्रेस में सीएम कौन हो सकता है अभी यह फाइनल नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर भी सता रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस जीते हुए विधायकों की बैठक चंडीगढ़ (Chandigarh) में करवाने जा रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही कांग्रेस की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नाकामी व घोटालों से तंग आकर जनता ने कांग्रेस को चुना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के लिए आज भी लोगों ने समर्थन दिया है। बीजेपी सरकार की नाकामी से लोगों में निराशा थी।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह ने ऐसी दिखाई अपनी प्रतिभा, कांग्रेस में आ गई नई जान
हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।
फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2022
पांच सालों में कोई जनता को लाभान्वित करने वाले काम नहीं हुए। कोविड काल में भी घोटाले व निराशा ही हाथ लगे। बीजेपी से किसान, बागवान व कर्मचारियों सहित हर वर्ग निराश था। महंगाई (Inflation) व बेरोजगारी से त्रस्त जनता के सामने उम्मीद के रूप में कांग्रेस नजर आई। इस बात का अहसास रखते हुए कांग्रेस आने वाले समय जनता से चुनाव के समय किए गए वादे पूरे करेंगी। उन्होंने कहा कि विधायक ही सीएम का चुनाव करेंगे लेकिन वीरभद्र परिवार के योगदान को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। वहीं कांग्रेस के चुने हुए विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में होने जा रही हैए जिसमें सीएम चेहरे को लेकर मंथन किया जाएगा। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक शामिल होंगे, जिसके बाद बैठक की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। इसके बाद सीएम के चेहरे पर निर्णय किया जाएगा। यह बैठक कल होगी। बैठक को चंडीगढ़ में करवाने के पीछे प्रतिभा ने तर्क दिया कि यह सभी दूरदराज के विधायकों को पहुंचने के लिए सेंटर प्वाइंट (Centre Point) हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


