-
Advertisement
BB17 में भयंकर झगड़ा, अभिषेक ने विक्की को कहा- 40 साल का बुड्ढा
नेशनल डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में लड़ाई झगड़े आम बात हो गई है। शो में पहले जो रिश्ते बने थे अब उनमें खट्टास देखने को मिल रही है। शो से एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन और अभिषेक के बीच भयंकर झगड़ा (Fierce Fight) हो गया है। शो में बात धक्के और हाथापाई तक पहुंच गई है।
https://twitter.com/ChanchalJangidd/status/1737013631576162328
विक्की ने खोया आपा
दरअसल, प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक (Abhishek) चिल्लाते नजर आ रहे हैं और वो विक्की जैन (Vicky Jain) को कह रहे हैं कि- ‘40 साल के बुड्ढे इंसान…देख अपने आपको.’ इसके बाद विक्की भी अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं कि- ‘तू देख अपने आपको एक भी लड़की नहीं रही तेरे साथ’. इसके बाद फिर अभिषेक विक्की को कहते हैं कि- ‘तेरे को भी लड़की किस लिए मिली है पता है मुझे’।
Promo #BiggBoss17 #AbhishekKumar aur #VickyJain hue physical pic.twitter.com/lPOcEWmJ6a
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 18, 2023
विक्की और अभिषेक में धक्का मुक्की
इस बात के बात साइड में खड़ी अंकिता (Ankita) भड़क जाती हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। अभिषेक फिर अंकिता से बहस करने लगते हैं और उनकी तरफ बढ़ते हैं। इस पर विक्की अभिषेक को धक्का दे देते हैं। फिर, अभिषेक उठकर विक्की को भी धक्का दे देते हैं। अब देखना ये होगा कि इस फिजिकल फाइट के बाद बिग-बॉस का क्या फैसला सामने आता है।
यह भी पढ़े:KWK 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन है अजय का दुश्मन? लेटेस्ट प्रोमो में एक्टर ने किया खुलासा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

