-
Advertisement
बीजेपी विधायक Ramesh Dhawala का पुतला जलाने वाले दस लोगों के खिलाफ FIR
ज्वालामुखी। बीजेपी विधायक रमेश धवाला (BJP MLA Ramesh Dhawala) का पुतला जलाने पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लगडू पंचायत के उपप्रधान मनमोहन सिंह ने आज पुलिस थाना खुंडियां में शिकायत दर्ज करवाई थी, उसी के आधार पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : Big Breaking: बीजेपी के MLA Dhawala on Backfoot,पार्टी को पत्र सौंपकर किया खेद व्यक्त

पुतला जलाने वालों ने नियमों की अवहेलना की
डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने बताया कि लगडू पंचायत के उपप्रधान मनमोहन सिंह ने पुलिस थाना खुंडियां में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार शाम वह लगडू बाजार चौक के पास थे और उस दौरान बालकृष्ण शर्मा, मनोज कुमार, जितेंद्र धीमान,हरदेव सिंह, मनोज कुमार, रमेश कुमार, शंभू राम, पुष्पेंद्र सिंह, किक्कर सिंह, और शिबू ने बीजेपी विधायक रमेश धवाला का पुतला जलाया। इस दौरान पुतला जलाने वालों ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा किए गए उपाय व नियमों की भी अवहेलना की।
यह भी पढ़ें : BJP में घमासानः धवाला का फूंका पुतला, विधायक की बयानबाजी पर पार्टी करेगी कार्रवाई
ज्वालामुखी बीजेपी मंडल पदाधिकारियों ने दी पुलिस में शिकायत
उपप्रधान की शिकायत पर पुलिस ने विधायक का पुतला जलाने और आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज (FIR) कर लिया है। वहीं,ज्वालामुखी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मान चंद राणा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों ने भी आज पुलिस में एक शिकायत दी है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से भी आग्रह किया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता की छवि को खराब करने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणियां-फोटो आदि के प्रिंट निकाल कर पुलिस को दिए हैं।


