-
Advertisement
रामपुर में तीन मंजिला मकान में भड़की आग, सब कुछ जलकर राख
Fire in Rampur: हिमाचल में सर्द मौसम में बर्फबारी व बारिश के बीच आग( Fire) लगने की घटना पेश आई है। शिमला जिला के रामपुर में एक मकान में ( House caught Fire) आग लग गई। रामपुर में सराहन के रावी गांव में एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। पांच कमरों वाला यह मकान रावी निवासी अजीत का था। आग से सभी कमरे आग की चपेट में आ गए।
मकान को जलता देख स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने दौड़े। ग्रामीणों और आईटीबीपी बोंडा की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। एसडीएम निशांत तोमर ने तुरंत राजस्व विभाग को घटनास्थल पर भेजा। पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
संजू चौधरी

