-
Advertisement
Shimla के कोटखाई में 48 कमरों के तीन मंजिला मकान में लगी आग- देखें तस्वीरें
शिमला। जिला शिमला (Shimla) के कोटखाई के हिमरी में आग लगने से 48 कमरों का तीन मंजिला मकान में आग (Fire) लग गई। आज करीब शाम 4 बजे तहसील कोटखाई के हिमरी गांव में तीन मंजिला (Three Storey) लकड़ी के मकान में आग लग गई है। मकान के करीब 48 कमरों में चार परिवार रहते हैं। आग लगने की सूचना अग्निशमन व पुलिस (Police) को दी।अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम के साथ आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने तक लाखों का नुकसान हो चुका था। इस आगनजी में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: ठेके में स्टॉक से ज्यादा मिली शराब, देसी ब्रांड की 243 और Beer की दो पेटी बरामद

यह भी पढ़ें: साहो में Forest Department की दबिश, एक घर से देवदार के स्लीपर बरामद

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


