-
Advertisement
जुब्बल में गौशाला तक पहुंची बगीचे में लगी आग, जिं#दा ज#ल गई गाय
Caw Burnt Alive: सर्द मौसम में पहाड़ी राज्य हिमाचल में आग( Fire) लगने की घटनाएं लगातार हो रही है। शिमला जिला के जुब्बल ( Jubbal)के समोट गांव में आज सुबह सेब के बगीचे में आग लग गई। आग में सुरेन्द्र दान सिंगटा पुत्र पदम सिंह के सेब और नाशपाती के 200 के करीब पेड़ जल गए।
आग इतनी भयंकर थी कि इसने निकट में गौशाला (Cowshed)को चपेट में ले लिया। गौशाला में एक गाय के जिंदा जल गई। आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
संजू चौधरी

