-
Advertisement

नितिन गडकरी ने इथेनॉल से चलने वाली पहली किफायती कार को किया लॉन्च
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने इथेनॉल से चलने वाली देश में पहली कार को लॉन्च किया है। इस कार की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इससे महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलेगी। वास्तव में इस कार पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। वहीं यह कार प्रदूषणमुक्त (Pollution Free) भी होगी। तो इससे पर्यावरण पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। कार की लॉचिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
Today our dream has come true…!
Launched India’s first Flexi-Fuel Strong Hybrid Electric Vehicles (FFV-SHEV) which would run on 100% petrol as well as 20 to 100% blended ethanol and electric powertain with… pic.twitter.com/QmsrnXD1Qx— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 11, 2022
इसमें कोई दोराय नहीं कि जिस कद्र से आज पेट्रोल-डीजल महंगा होता जा रहा, उस एवज में गाड़ियां (Vehicles) रखना मुश्किल हो जाएगा। तो इस कार को काफी किफायती माना जा रहा है और सस्ती भी होगी। साथ ही पर्यावरण पर इसका कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। यही कारण है कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की जगह इस कार को लाना चाहती है। इथेनॉल का प्रोडक्शन गन्ने से किया जाता है। भारत गन्ने के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर है। देश में बड़े स्तर पर गन्ने के उत्पादन की वजह से इथेनॉल का प्रोडक्शन (Production of Ethanol) बड़े स्तर पर किया जा सकता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार इथेनॉल पर जोर दे रही है। इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरने के बाद इथेनॉल की मांग बढ़ेगी और गन्ने की खेती करने वाले किसानों की कमाई भी बढ़ सकती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group