-
Advertisement
Republic Day: इतिहास में पहली बार महिलाएं करेंगी गणतंत्र दिवस की अगुवाई
Last Updated on January 26, 2024 by Himachal Abhi Abhi
नई दिल्ली/पंकज। भारत (India) के इतिहास में पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) की अगुवाई करेंगी। भारत आज गणतंत्र दिवस का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड महिलाओं पर केंद्रित होगी। जिसकी थीम है ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’। परेड का आगाज 100 महिला कलाकार शंख, नंगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करने वाली है। इसके साथ ही परेड में 1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में लोक नृत्य करेंगी।
भारत की रक्षा शक्ति में नारी शक्ति की भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में जीवन के हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण हो रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर, देश की नारीशक्ति का भव्य स्वरूप, भारत ही नहीं पूरे विश्व को… pic.twitter.com/9uwY1nbaOJ
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 25, 2024
गणतंत्र दिवस महिलाओं की सशक्तिकरण पर आधारित
जैसा कि इस साल का गणतंत्र दिवस महिलाओं की सशक्तिकरण (Women Empowerment) पर आधारित है। भारतीय सेना की आर्टिलरी महिला ऑफिसर भी पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आएगी। इसके अलावा सेना की मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल भी परेड में शामिल होगी। पहली बार तीनों सेनाओं यानी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिलाओं की टुकड़ी मार्च करेगी। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के मार्चिंग दस्ते में सिर्फ महिलाएं होंगी। इस आर्मी फोर्स को सीएमपी की महिलाएं, नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीर (Women Agniveer) होंगी।
महिला पाइप बैंड और ब्रास बैंड भी परेड में शामिल होगा
साथ ही इसी साल दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की नवनिर्मित महिला पाइप बैंड और ब्रास बैंड भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा। जिसका नेतृत्व नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली सिपाही रुयांगुनुओ केनेसे कर रही हैं। इसके अलावा इस साल गणतंत्र दिवस वायु सेना झांकी में दो महिला लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर आसमा शेख दोनों सुखोई-30 फाइटर जेट की पायलट नजर आएंगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे परेड में मुख्य अतिथि
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस साल गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखने के लिए करीब 13 हजार से ज्यादा मेहमानों को न्योता भेजा गया है।