-
Advertisement
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का चतुर्वार्षिक श्राद्ध, राज्यपाल बोले- महान राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनता के सच्चे सेवक
Former CM Virbhadra Singh: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का आज चतुर्वार्षिक श्राद्ध है। रामपुर में पदम पैलेस में उन्हें आज श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से लोग इसमें शामिल हुए।
दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनता के सच्चे सेवक
राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रदेशवासियों के हृदय में अमिट रूप से अंकित है। उनका जनसेवा से जुड़ा जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
देवभूमि के प्रति गहरी प्रतिबद्धता
राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाकर हिमाचल की संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए जो कदम उठाया, वह उनकी देवभूमि के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया, जो उन्हें एक सच्चे सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में स्थापित करता है। बड़ी संख्या में गणमान्यों , स्थानीय नागरिक पूर्व सीएम की स्मृति को नमन कर रहे हैं
