-
Advertisement

Kangra में तीन साल की मासूम सहित चार पॉजिटिव, हमीरपुर व सोलन में तीन केस
धर्मशाला/हमीरपुर। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दो मरीज ठीक हुए हैं। द्रंग तहसील पालमपुर का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 24 जुलाई को बद्दी से लौटा है। कुल्थी कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली है। यह पॉजिटिव केस के प्राइमरी संपर्क से है। जमानाबाद कांगड़ा का 36 वर्षीय पैरामिलिट्री फोर्स (Paramilitary Force) का जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह श्रीनगर से लौटा है। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, गांव धिन्नू पोस्ट |फिस कुल्थी कांगड़ा की 3 साल की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पॉजिटिव मामले के संपर्क से है। बच्ची के परिजनों ने होम आइसोलेशन की इच्छा जताई है। संबंधित बीएमओ (BMO) मामले को देख रहे हैं। इसके अलावा नगरोटा बगवां का 32 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। यह कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती है। वहीं, एमएच योल में भर्ती 38 वर्षीय आर्मी जवान भी ठीक हुआ है। इन्हें अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रखा जाएगा। चार नए मामले आने और दो के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking : चंबा में सात नए मामले, बिलासपुर में पुलिसकर्मी सहित 2 मजदूर निकले Positive
हमीरपुर (Hamirpur) जिला में मंगलवार को दो लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि तीन लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही मंगलवार शाम तक जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 302 हो गई है। इनमें से 279 लोग ठीक हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम को पॉजिटिव पाए गए दो लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक का 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जोकि 19 जुलाई को मुंबई से लौटा था और उसे गृह संगरोध में रखा गया था। दूसरा संक्रमित व्यक्ति सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन का है। वह उत्तराखंड से चंडीगढ़ और वहां से घर आया था और उसे भी गृह संगरोध में रखा गया था। इन दोनों पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल के चार जिलों में 14 नए मामले, दो में 8 लोग हुए ठीक
सोलन जिला में जम्मू कश्मीर से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह होम क्वारंटाइन में है। हिमाचल में अब तक 21 मामले आ चुके हैं। इसमें सात चंबा, चार कांगड़ा, तीन बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर और मंडी (Mandi) से दो-दो व सोलन से एक मामला सामने आया है।