-
Advertisement
पहाड़ी पर भीगते बंदर को दिया छाता,अगले ही पल हवा में गया उड़ -आगे क्या हुआ देखें वीडियो
Monkey Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो (Video) ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल इस मर्तबा जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी एक पाल तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बारिश में भीग रहे एक बंदर (Monkey) की छाता लेकर मदद करने जाती है। वह जैसे ही छाता उसे देती है, कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
https://twitter.com/Rajputhimani_S9/status/1928357247106625905
वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये किसी पहाड़ी इलाके का है जहां तेज बारिश हो रही है। एक बंदर वहां बैठा भीग रहा होता है, तभी एक लड़की वहां पहुंचती है और बंदर की मदद के लिए अपना छाता आगे बढ़ाती है। बंदर पहले कुछ पल के लिए छाते (Umbrella) को देखता है और फिर उसे पकड़ लेता है। इसके बाद बंदर छाता पकड़ते ही हवा में उड़ने लगता है। ऐसा लगता है जैसे छाता उसके लिए पैराशूट बन गया हो। बंदर हवा में झूलता हुआ ऊपर की ओर उड़ता है और कुछ ही देर में फ्रेम से बाहर हो जाता है।
कुछ लोग यह भी कह रहे यह वीडियो असली नहीं
वीडियो को एक्स पर @Rajputhimani_S9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो देखकर यूजर तरह.तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।
-पंकज शर्मा

