-
Advertisement
हिमाचल में यहां एक साथ हो गई चार लोगों की मौत, वजह जानने को करें क्लिक
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में चार लोगों की मौत (Death) हुई है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। ये मौतें भुट्टी, सरवरी, मनाली व आनी के रघुवीर स्टेडियम में हुई हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: किन्नौर में खाई में गिरी एलएनटी, ऑपरेटर-हेल्पर की मौत
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के आनी (Anni) उपमंडल मुख्यालय में राजा रघुवीर स्टेडियम में एक महिला का शव मिला है। यह महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के करीब है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में पहुंचा दिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इसी तरह से दूसरा मामला सरवरी से सामने आया है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी के डीपीई झाबे राम पुत्र लच्छी राम निवासी भुट्टी की तबीयत खराब होने पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू (Kullu) लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेकाबू हुई एचआरटीसी बस दुकान से टकराई, मची चीखो पुकार
इसकी सूचना सदर थाना कुल्लू को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तीसरा मामला पर्यटन नगरी मनाली (Manali) से सामने आया है। यहां किराये के कमरे में रह रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंडी जिले के रोपा निवासी 42 वर्षीय सीताराम किराये के कमरे में मृत पाया गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, शाड़ाबाई में रह रही 41 वर्षीय नेपाली मूल की महिला कमला पत्नी प्रेम को स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि इन मामलों की छानबीन की जा रही है। इन घटनाओं में मृत व्यक्तियों की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


