-
Advertisement
हिमाचल: दवा एक्सपोर्ट करने का झांसा देकर हड़पे 12.45 लाख रुपए, मामला दर्ज
सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से एक दवा कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिला सोलन के सुबाथू रोड पर भानत घट्टी स्थित दवा कंपनी के डायरेक्टर से तजाकिस्तान (Tajikistan) में दवा कारोबार के लिए लाइसेंस बनवाने और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 12 लाख 45 हजार रुपए ठग लिए। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी
समेत विभिन्न धाराओं का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:शातिरों ने अपनाया नया पैंतरा, सरकारी योजनाओं के नाम पर कर रहे ठगी
येस्टर फार्मा के डायरेक्टर रामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 उसकी मुलाकात में आलोक रंजन नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने बताया था कि वे एक निर्यात सलाहकार है और वे तजाकिस्तान में उसका दवा के कारोबार का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन करवा देगा। इसके लिए उसने इससे 12 लाख 45 हजार रुपए की डिमांड की थी। वहीं, कारोबारी ने झांसे में आकर राशि दे दी। जिसके बाद साल 2020 में उसे पता चला कि रजिस्ट्रेशन के लिए वहां कोई फॉर्म जमा नहीं किया गया है। वहीं, अब सोलन पुलिस ने शिकायत के आधार पर आलोक रंजन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


