-
Advertisement
अफरीदी, माहिरा से फवाद खान तक… 24 घंटे बाद भारत में फिर ब्लॉक हुए Pak सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट
Pakistani Celebrities Social Media Ban: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारत ने महज 24 घंटे के अंदर दूसरी बार पाकिस्तान के सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है। इससे पहले बुधवार को भारत में इन अकाउंट्स की वापसी देखी गई थी, जिससे ऐसा लग रहा था कि हालात कुछ सामान्य हो रहे हैं। लेकिन गुरुवार को अचानक ये सभी अकाउंट्स फिर से ब्लॉक हो गए। शाहिद अफरीदी से लेकर माहिरा खान और हानिया आमिर तक, कई चर्चित नाम इस बैन की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
भारत-पाकिस्तान में फिर बढ़ा डिजिटल तनाव
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जबरदस्त तल्खी आ गई थी। भारत ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर हमले की नाकाम कोशिशें भी की गईं। इसी तनाव के चलते भारत ने पाकिस्तान के कई सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। हालांकि बुधवार को इन अकाउंट्स को कुछ घंटों के लिए भारत में देखा गया, लेकिन गुरुवार को फिर से ये पूरी तरह से ब्लॉक कर दिए गए।
इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन
भारत में जिन पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगाया गया है, उनमें फवाद खान, माहिरा खान , शाहिद अफरीदी, मावरा होकैन,हानिया आमिर,युमना जैदी ,शोएब अख्तर, शहबाज शरीफ शामिल है ये प्रतिबंध इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और कुछ यूट्यूब चैनलों पर भी देखे जा रहे हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

