-
Advertisement
गोल्डन टेंपल में लड़की को जाने से रोका, कहा- ये इंडिया नहीं पंजाब है, चेहरे पर बनाया था तिरंगा
गोल्डन टेंपल में एक लड़की को में प्रवेश करने से इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उसने चेहरे पर तिरंगा बनाया हुआ था। इस पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि एक सेवादार गोल्डन टेंपल में दर्शन करने जाती हुई लड़की को केवल इसलिए रोक देता है, क्योंकि उसके चहरे पर भारत का झंडा लगा है। वीडियो दरबार साहिब की एंट्री का है, जहां से आगे जाने के लिए लड़की को रोक दिया गया। ‘ये पंजाब है भारत नहीं’….ऐसा बोलते हुए लड़की को टेंपल में एंट्री देने से साफ इनकार कर दिया।
https://twitter.com/RadharamnDas/status/1647778713331965953
इस पूरे वाक्ये पर एसजीपीसी के महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि ये एक सिख धर्मस्थल है। हर धार्मिक स्थान की एक मर्यादा होती है और हम सभी का स्वागत करते हैं। अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है और हम क्षमा चाहते हैं। उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। ये एक राजनीतिक झंडा भी हो सकता था। लड़की को प्रवेश ना देने वाले वीडियो पर हालांकि लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही महासचिव के बयान पर भी लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ऑफिसर्स ने साफतौर पर कहा था कि ये पंजाब है भारत नहीं। उन्हें भी अच्छी तरह से पता है कि किस झंडे की यहां बात हो रही थी। कई लोगों ने इस बयान को बेवकूफी भरा बताया।
साभारः RadharamnDas

