-
Advertisement
ब्रेकअप से परेशान Girlfriend ने मुक्के मार कर तोड़ दी जहाज़ की खिड़की, और फिर….
Last Updated on June 18, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कहते हैं कि जब इंसान गुस्से में होता है तो उसे सही-गलत का पता नहीं चलता और वह कुछ भी उल्टा-सीधा काम कर देता है। एक ऐसे ही मामले में एक लड़की ने बॉयफ्रेंड (Breakup) से ब्रेकअप होने के बाद खूब शराब पी और जहाज़ में सवार हो गई। इस दौरान उसने गुस्से में गुस्से में आकर रोते हुए जहाज़ (Plane) की खिड़की को मुक्के मार-मार कर तोड़ दिया। इस हरकत से उसने अपने साथ-साथ जहाज़ में बैठे बाकी लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल दी। लेकिन, अब महिला को इसकी भरपाई भी करनी पड़ेगी।
जहाज़ की करवानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग
मामला चीन (China) का है जहां, लड़की के गुस्से के कारण जहाज़ (Flight) की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करवानी पड़ी। लड़की अपने ब्रेकअप से परेशान थी। इस कारण वह भावनाओं में वह गई। इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें लड़की अपनी सीट पर बैठे हुए रो रही है। इसी बीच वह अपनी सीट के पास एक खिड़की को मुक्के मार कर खिड़की को तोड़ देती है। लड़की को ऐसा करते देख वहां मौजूद कैबिन स्टाफ ने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन उस समय तक शीशे में दरारें आ चुकी थीं।
महिला के शरीर में मिली अल्कोहल की मात्रा
लड़की की इस घटना के कारण जहाज़ की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद महिला के शरीर में अल्कोहल की मात्रा भी देखी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका उसके बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था जिससे वह नाराज हो गई थी। ली ने जहाज़ में चढ़ने से पहले एक लीटर चीनी अनाज शराब का सेवन किया था, जिसे ‘बाईजी’ के नाम से जाना जाता है। जिसमें 35 से 60 प्रतिशत के बीच अल्कोहल होती है। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची। लड़की से ही जहाज़ को हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी।