-
Advertisement
ये कंपनी अपने कर्मियों के लिए तलाशती है लाइफ पार्टनर, शादी होते ही बढ़ती है सैलरी
आम आदमी की तमन्ना होती है कि उसकी नौकरी लग जाए और फिर एक लाइफ पार्टनर मिल जाए। बहुत सारी ऐसे कंपनियां है जो अपने कर्मचारियों को रहने व खाने की सुविधा देती है। पर क्या आप ने ऐसी कंपनी के बारे में सुना है जो अपने कर्मचारियों की फैमिली प्लानिंग का जिम्मा भी उठाती है। हम आप को बता रहे हैं एक ऐसी आईटी कंपनी के बारे में जो अपने कर्मचारियों की नौकरी के साथ-साथअपने अविवाहित कर्मचारी के लिए दूल्हा-दुल्हन भी ढूंढती है। इतना ही नहीं शादी के बाद उनके घर-गृहस्थी बनाने की जिम्मेदारी भी ले रही है। खास बात है कि शादी होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में स्पेशल हाइक मिलता है। ये आईटी कंपनी तमिलनाडु में है।
यह भी पढ़ें- अनोखा पेड़! काटने पर निकलता है खून, ठीक होती हैं कई बीमारियां
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी श्री मूकाम्बिका इंफोसोल्यूशंस की शुरुआत साल 2006 में सिवकासी से हुई थी। इसके बाद 2010 में कंपनी ने मदुरई में अपना बेस बनाया। कंपनी का सालाना रेवेन्यू 100 करोड़ के आस-पास है। ये कंपनी तमिलनाडु के मदुरई ब्रांच में अपने अविवाहित कर्मचारियों को जीवनसाथी तलाशने में मदद करती है। कंपनी के CEO सेल्वागणेश का कहना है कि वो अपने कर्मचारियों को स्पेशल ऑफर्स देने में भरोसा करते हैं। शुरुआत में उन्हें अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी हायर करने में समस्या हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों को स्पेशल सुविधाएं देनी चालू की। इससे कंपनी की परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी हो गई। इसके साथ ही उनके और कर्मचारियों के बीच परिवार के सदस्यों की तरह संबंध बन गए। कई लोग दूर गांव से आकर उनकी कंपनी के लिए काम करते हैं। ऐसे में उनके माता-पिता गांव में रहते हैं और उन्हें शादी के लिए साथी ढूंढने में समस्या होती है। ऐसे में वे अपने कर्मचारियों के लिए अलायंस मेकर्स के जरिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढने में मदद करते हैं। अहम बात है कि शादी होते ही कर्मचारी की सैलरी बढ़ाई जाती है.