-
Advertisement
इस बार नवरात्र में बन रहा बेहद खास संयोग, जानें कब है शुभ मुहूर्त
Last Updated on September 23, 2022 by sintu kumar
मां दुर्गा के भक्तों को साल भर नवरात्र का इंतजार रहता है। नवरात्र (Navratri) पूरे नौ दिन तक चलते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और जगह-जगह पर माता के पंडाल भी सजाए जाते हैं। इस साल मां दुर्गा के नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहें है, जो कि 5 अक्टूबर तक चलेंगे। इस साल मां दुर्गा के नवरात्र बेहद शुभ संयोग से शुरू हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:नवरात्र में भूलकर भी ना करें ऐसे काम, जीवन में बढ़ सकती है परेशानी
बता दें कि इस शुभ समय में घटस्थापना करने से लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। पहले नवरात्र यानी 26 सितंबर, 2022 से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र घटस्थापना के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान शुक्ल और ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसे पूजा-पाठ और शुभ योगों के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस बार महा अष्टमी का व्रत पूजन 3 अक्टूबर को होगा।
यहां जानें शुभ मुहूर्त
दुर्गा पूजा के लिए अष्टमी-नवमी तिथि की संधि पूजा का मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से लेकर 4 बजकर 24 मिनट तक का होगा। जबकि, महानवमी तिथि का मान 4 अक्टूबर को होगा, जो कि दिन के 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। ध्यान रहे कि इस बार विजयदशमी या दशहरा पर्व 4 और 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विजयादशमी या दशहरा (Dusshera) के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इसके अलावा रावण दहन होता है और अस्त्रों और वाहनों की पूजा की जाती है।
गज पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा
इस साल नवरात्र में मां दुर्गा हाथी यानी गज पर सवार होकर आ रही हैं। मां दुर्गा की हाथी की सवारी को काफी शुभ माना जाता है। मां दुर्गा की हाथी की सवारी को खेती और फसलों के लिए काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आने का मतलब है कि ये बहुत बारिश होने का संकेत है।
Tags