-
Advertisement
हिमाचल: सीयू पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार, नहीं तो कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव
शिमला। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) (All India Congress Committee)के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार को 10 दिसंबर तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Central University) पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा अगर प्रदेश सरकार ने सीयू पर स्टैंड स्पष्ट नहीं किया तो कांग्रेस शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेगी।
ये भी पढ़ें-जयराम ठाकुर ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण को केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगे तीन हजार करोड़
एआईसीसी के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है। लंबे समय से देहरा व धर्मशाला के बीच सैंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर बैडमिंटन मैच खेला जा रहा है। सीयू को शॅटल बनाकर रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के हकों को दिलाया जाएगा और इसके लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। इसके अलावा धर्मशाला रोप-वे को लेकर उन्होंने कहा कि जब पूर्व कांग्रेस सरकार इसे लेकर आई थी, उस समय डेढ़ साल में इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार का प्रोजेक्ट होने के चलते रोप-वे को लटकाए रखा है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी के बयान पर सुधीर ने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कंगना ने न जाने किस मनोस्थिति में यह बयान दिया है।
एआईसीसी के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जनजागरण अभियान के तहत 17 नवंबर को नगर निगम धर्मशाला वार्ड 14 में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज यानि 16 नवंबर को धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है। बूथ स्तर पर पदाधिकारी घर-घर जाएंगे और जो भी समस्याएं होंगी, उनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन समस्याओं पर काम किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



