शादियों में खाने पर प्रतिबंध लगाने पर यहां चल रहा है विचार

यही वह चरम समय है, जब लोग खाना खाने के लिए हटाते हैं मास्क

शादियों में खाने पर प्रतिबंध लगाने पर यहां चल रहा है विचार

- Advertisement -

कोविड-19 मामलों में तेजी के कारण पाकिस्तान सरकार विशेष रूप से शादियों पर कोरोना वायरस (Coronavirus) प्रतिबंध फिर से लगाने पर विचार कर रही है। जियो न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। जियो न्यूज से बात करते हुए, स्वास्थ्य मामलों पर संसदीय सचिव नौशीन हामिद ने शादियों को कोविड मामलों का सुपर-स्प्रेडर (सबसे तेजी से वायरस का फैलना) करार दिया।


ये भी पढ़ें- हिमाचल: आज 1975 लोग कोरोना पॉजिटिव, शिमला में 584 संक्रमित; एक की मौत

हामिद ने कहा, हम शादियों में खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि यही वह चरम समय है, जब लोग खाना खाने के लिए अपने मास्क हटाते हैं। हामिद ने आगे कहा कि एक या दो दिन में होने वाली आगामी नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) की बैठक में इस मामले पर चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनसीओसी एक स्पष्ट नीति जारी करेगी, जिसमें आयोजन स्थल पर प्रतिबंध, शादी में मेहमानों की संख्या आदि पर प्रकाश डाला जाएगा।

अन्य उपायों पर प्रकाश डालते हुए, पीटीआई नेता ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जा जाए, इसलिए, अधिकारी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण (Vaccination) प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) की जांच सुनिश्चित हो। उन्होंने आगे कहा, हम स्मार्ट लॉक डाउन के संबंध में पहले लागू की गई रणनीति का फिर से पालन करने जा रहे हैं। लॉकडाउन केवल उन क्षेत्रों में लगाया जाएगा, जहां आवश्यक होगा।

-आईएएनएस

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | india news | Latest India News Online | Latest india News | current News Headline | कोरोना | Corona | covid | pakistan | कोविड | wedding | current news | latest news | live News | breaking news | पाकिस्तान | शादी | entertainment news india
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है