-
Advertisement

योग से जुड़कर दूर होगा नशा और हिमाचल की होगी शुद्धता – राज्यपाल ने नशे पर जताई चिंता
International Yoga Day: हिमाचल प्रदेश में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जगह- जगह पर सुबह के समय लोगों ने योग क्रियाएं की । राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने निजी स्टाफ, अधिकारियों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ योग कर योग से निरोग होने का संदेश दिया। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि योग आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के महार्षियों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। साथ ही राज्यपाल ने हिमाचल में बढ़ते नशे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है लोग पूजा करते हैं तो नशा भी करते हैं। योग से जुड़कर शुद्धता होगी।
शिव के सानिध्य में योग को विस्तार दिया
राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि महर्षि पतंजलि ने भगवान शिव के सानिध्य में योग को विस्तार दिया।आज योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के महर्षियों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस दौरान राज्यपाल ने पीएम मोदी को बधाई दी, साथ ही योग दिवस पर हिमाचल में बढ़ते नशे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा की बुराइयों को दूर करना चाहिए। योग से जुड़कर नशा भी दूर होगा और हिमाचल की शुद्धता भी होगी। हिमाचल का दर्शन करने लोग श्रद्धा के साथ आते हैं ऐसे में हिमाचल के लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए।
संजू चौधरी