-
Advertisement
हिमाचल: बारात निकलने से चंद घंटे पहले वर पक्ष ने मांगी गाड़ी-आभूषण, नहीं मिलने पर तोड़ा रिश्ता
ऊना। हिमाचल में आज भी दहेज जैसी कुप्रथा चल रही है। जिससे कई रिश्ते टूट रहे हैं। ताजा मामला ऊना जिला (Una District) के बंगाणा से सामने आया है। यहां वर (Groom) पक्ष घर से बारात निकलने से थोड़ी देर पहले वधु पक्ष को फोन कर गाड़ी और आभूषण की मांग कर डाली। यहां तक कि वधु पक्ष की तरफ से इंकार करने पर जब दूल्हे को दहेज (Dowry) नहीं मिला तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। वर पक्ष की बात सुन वधु पक्ष के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने न्याय के लिए पुलिस की शरण ली है।
ऊना जिला के बंगाणा से सामने आया दहेज का मामला, वधु पक्ष ने पुलिस से मांगा न्याय
मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा के तहत एक गांव में दहेज ना मिलने पर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया (Broke Marriage)। बारात आने से करीब चंद घंटे पहले वर पक्ष से आई कॉल से वधु पक्ष के होश फाख्ता हो गए। मामले को लेकर वधु पक्ष ने बंगाणा पुलिस को शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि वर पक्ष ने शादी से कुछ घंटे पहले ही गाड़ी व आभूषण (Car and Jewelry) की मांग की, जिसे पूरा ना करने के चलते युवक शादी से मुकर गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:हिमाचल में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का पुलिस ने काटा चालान, कर रहे थे गंभीर अपराध
21 फरवरी को दिया था शगुन
पुलिस को दी शिकायत में वधु पक्ष ने बताया कि बेटी की शादी जिला हमीरपुर के युवक से तय हुई थी। 19 फरवरी को चुनरी चढ़ाने की रस्म अदा की गई। जबकि 21 फरवरी को शगुन बगैरा दिया गया और बुधवार रात्रि बारात आनी थी। आरोप है कि दोपहर के समय ब्रहमभोज चला हुआ था कि वर पक्ष से फोन आया कि रात को बारात तब आएगी,जब गाड़ी व आभूषण देंगे। हमीरपुर से आए कॉल के चलते वधु पक्ष के होश उड़ गए।
शादी में खर्च हो चुके हैं 20 लाख
वर पक्ष की डिमांड को युवती के पिता ने इंकार कर दिया और शाम को मामले की शिकायत (Complaint) बंगाणा पुलिस को दी। वधु पक्ष ने शिकायत में बताया कि शादी को लेकर अभी तक करीब 20 लाख रुपये का खर्च हुआ है। इसके अलावा मानसिक तौर से अलग परेशान किया गया है। ऐसे में हमे न्याय दिया जाए। उधर, मामले को लेकर एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

