-
Advertisement
रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय ने लगा दिया लंगर, मानवता का निभा रहा धर्म
मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। संकट में फंसे लोगों की जो सहायता करें वही असली इंसान कहलाता है। रूस (Russia) द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों की बहुत सारी ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है, जिन्हें देखकर दिल सिहर उठता है। सुरक्षित ठिकाना तलाशते लोग, आंसू बहाते बच्चों के देख कलेजा आंखें नम हो जाती है। इन सब दिल दहला देने वाली तस्वीरों के बीच एक भारतीय (Indian) की तस्वीर सामने आती है और उसे देखकर लगता है दुनिया में नेक लोग अभी भी है जो अपनी जान की परवाह ना करके दूसरों की जान बचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रसोई से लेकर मोबाइल तक आपकी जेब पर जंग का असर, जानिए कैसे
रूस-यूक्रेन की जंग (Russia-Ukraine war) में हज़ारों भारतीय फंसे हैं। हालांकि भारत सरकार ने उनको निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें लोग ट्रेन में लंगर खाते नज़र आ रहे हैं। ये लंगर हरदीप सिंह नाम के शख़्स की ओर से चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन लोगों को पूर्वी यूक्रेन से पश्चिम की ओर ले जा रही है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि ना केलव भारतीय बल्कि विदेशियों को भी हरदीप सिंह (Hardeep Singh) लंगर बांट रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन से ऐसी कई तस्वीरें आ रही हैं, जो बताती हैं कि जंग के बीच भी लोगों का हौसला बुलंद है। ना वो अपनी ज़मीन छोड़ने को तैयार हैं और ना ही हौसला। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां तबाही का मंज़र पसरा हुआ है।
https://twitter.com/RaviSinghKA/status/1497342076358430722
भारत के सामने राजनयिक संबंध बनाए रखने की चुनौती
भारत (India) में यूक्रेन के मानद कौंसल कमाल के सिंह ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर भारत के लिए अमेरिका (America) और रूस के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखना खासा मुश्किल होगा। उन्हेंने कहा कि यह रूस की ओर से किया गया एक दुर्भाग्यपूर्ण आक्रमण हैए जो किसी देश की संप्रभुता को चुनौती देता है] लेकिन भारत के लिए यह एक कड़ा कदम है] क्योंकि उसके सामने चुनौती रूस और अमेरिका दोनों के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने की है।
https://twitter.com/ukraine_world/status/1496866811110834176
हंगरी पहुंच रहे हैं भारतीय छात्र
हंगरी (Hungary) में भारतीय दूतावास ने बताया है कि भारतीय छात्रों के बैच जहोनी क्रॉसिंग पर यूक्रेन से हंगरी में प्रवेश कर रहे हैं। ये अब बुडापेस्ट की यात्रा करेंगे जहां से इन्हें आज एयर इंडिया के विमान से माध्यम से भारत ले जाया जाएगा। इसके साथ ही दूतावास ने हंगरी के रास्ते यूक्रेन से निकलने वाले भारतीय छात्रों के लिए एडवायजरी भी जारी की है।
