-
Advertisement
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान करेगा पीएम मोदी के जनविरोधी फैंसलों को ब्यां : प्रतिभा सिंह
Last Updated on January 23, 2023 by Vishal Rana
शिमला। भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (Hath Se Hath Jodo Yatra Abhiyan) की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पढाव में हैं। पिछले आठ साल से देश में मोदी की सरकार (Modi Govt) है। इस यात्रा के दौरान मोदी कार्यकाल में जो भी देश विरोधी निर्णय हुए उनके बारे में लोगों को बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के 3 वीर सपूतों के नाम पर होंगे अंडमान निकोबार के ये द्वीप, PM मोदी ने किया ऐलान
नोटबंदी के परिणाम देश के सामने है। सरकार ने 2 करोड़ रोजगार दिए होते तो 16 करोड़ रोजगार आज तक मिल गए होते। जनता के साथ वादाखिलाफी की गई है। कांग्रेस (Congress) की आवाज को कहीं भी सुना नही जा रहा। संसद हो या विधानसभा हर जगह उन्हें अनसुना किया गया, जिसके बाद ही यह भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) शुरू हुई की गई। अब 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। यह 26 मार्च तक चलेगा। यह अभियान ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा। प्रदेश की 3226 ग्राम पंचायतों को इसमें कवर किया जाएगा। यह अभियान किन्नौर, लाहुल स्पीति जैसे बर्फ प्रभावित क्षेत्र में मार्च में चलाया जाएगा।