-
Advertisement
मंकीपॉक्स की भारत में एंट्री: स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी
Health Ministry Issue Advisory for Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox)के एक संदिग्ध मरीज के मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) एक्शन में आ गया है। मंत्रालय की ओर से आज इस बाबत सभी राज्यों के लिए एक एडवाइजरी (Advisory)जारी की है। इसके तहत संदिग्धों की जांच करने, उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को कहा गया है। भारत में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज रविवार को मिला था। फिलहाल उसे अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। उसकी हालत ठीक है,उसके सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है। प्रोटोकॉल (Protocol)के तहत व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग कराई जा रही है। जाहिर है दुनिया भर में मंकीपॉक्स का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अफ्रीका से निकलकर यह वायरस यूरोप और अमेरिका तक पहुंच चुका है।
क्या है मंकीपॉक्स
मंकीपॉक्स (Monkeypox) एक संक्रामक बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति या जानवर के सीधे संपर्क में आने से फैलती है। इस बीमारी को एमपॉक्स नाम से भी जाना जाता है। यह वायरस (Virus)आमतौर पर जानवरों और मनुष्यों को प्रभावित कर सकता है। मंकीपॉक्स के लक्षण 3 से 17 दिन के बाद शुरू हो सकते हैं, जब मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं तो इसे इनक्यूबेशन पीरियड (Incubation period)कहा जाता है।
मंकीपॉक्स के लक्षण-मंकीपॉक्स के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के बाद 5 से 21 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं।
बुखार
सिरदर्द
मांसपेशियों का दर्द
पीठ दर्द
ठंड लगना
थकावट
उभरे हुए दर्दनाक दाने
सूजी हुई लिम्फ नोड्स (यह लक्षण इसे चेचक से अलग बनाता है)
कुछ मामलों में, मरीजों को नीचे दिए लक्षण भी हो सकते हैं-
सांस लेने में तकलीफ
निगलने में कठिनाई
आंखों में सूजन
डॉक्टर को कब दिखाएं?
अगर आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
मंकीपॉक्स से बचाव के तरीके
संक्रमित जानवरों से दूर रहें।
संक्रमित लोगों के साथ निकट संपर्क से बचें।
अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं।
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें।

