-
Advertisement
Health Sector | CM Sukhu | Breaking |
हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सेहत खराब होने के बावजूद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय में 300 डॉक्टरों का रिजर्व पूल बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे पीजी कोर्स, अन्य प्रशिक्षण या अवकाश पर डॉक्टरों के जाने की वजह से अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित डॉक्टरों की तैनाती तुरंत की जा सकेगी। सीएम सुक्खू के मुताबिक प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। अप्रैल से स्वास्थ्य संस्थानों में करीब 3,000 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इससे इलाज की गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार आएगा। सीएम सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि सरकार का लक्ष्य केवल बड़े अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और जरूरत के अनुसार नए पद भी सृजित किए जाएंगे। सीएम के मुताबिक आईजीएमसी शिमला में जल्द ही पैट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। इससे कैंसर और जटिल बीमारियों के मरीजों को प्रदेश के भीतर ही अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा।
