-
Advertisement
युग हत्याकांड: दोषियों को सुनाई सजा की पुष्टि पर हिमाचल हाईकोर्ट में कल भी जारी रहेगी सुनवाई
शिमला। युग हत्याकांड (Yug Murder Case) में दोषियों को सुनाई फांसी की सजा के पुष्टिकरण पर हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) में मंगलवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में फिरौती के लिए बच्चे की हत्या करने वाले दोषियों से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल व न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर लम्बी सुनवाई हुई। तीनों दोषियों की फांसी की सजा (Sentence to death) के पुष्टिकर्ण का मामला सत्र न्यायाधीश की ओर से रेफरेंस के तौर पर हाईकोर्ट के समक्ष रखा गया है। इस मामले में तीनों दोषियों ने भी अपील के माध्यम से सत्र न्यायाधीश के फैसले को चुनौती दी है।
रेफरेंस के तौर पर हिमाचल हाईकोर्ट में रखा गया है मामला
उल्लेखनीय है कि तीन दोषियों को फिरौती के लिए चार साल के मासूम युग की अपहरण के बाद निर्मम हत्या करने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। 6 सितम्बर 2018 को तीनों दोषी चंद्र शर्मा, तेजिंद्र पाल और विक्रांत बख्शी को सजा सुनाते हुए तत्कालीन सत्र न्यायाधीश विरेंदर सिंह की अदालत ने इस अपराध को दुर्लभ में दुर्लभतम श्रेणी के दायरे में पाया था। तीनों दोषियों ने 14 जून, 2014 को शिमला के रामबाजार से फिरौती के लिए युग का अपहरण (kidnapping) किया था। अपहरण के दो साल बाद अगस्त 2016 में भराड़ी पेयजल टैंक से युग का कंकाल बरामद किया गया था। तीनों ने मासूम के शरीर में पत्थर बांध कर उसे जिंदा पानी से भरे टैंक में फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें: Breaking : सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 18 HAS अधिकारी बदले; यहां जाने डिटेल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

