-
Advertisement
हिमाचल में भीषण अग्निकांड, तीन मकान पलभर में राख
शिमला। हिमाचल (Himachal) में सर्दियों के दिनों में आए दिन आग की घटनाएं सामने आ रही है। चौपाल (Chopal) उपमंडल की बसाधार पंचायत के करियाला चाखना गांव में आग लगने से तीन मंजिला दो मकान (Home) जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग (Fire Brigade department) को भी दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अभी टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। जानकारी के अनुसार यह मकान मोहन सिंह व राम पुत्र उत्तम राम गांव करियाला चाखना डाकघर बासाधार के थे। इस आगजनी में अभी तक किसी व्यक्ति के व पशु की जान माल़ का नुक्सान की कोई भी सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: क्रिसमस के बीच सीएम जयराम आवास के पास रेस्तरां में भड़की आग
स्थानीय पुलिस (Police) व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौका को रवाना हो गई है। वहीं, उपमंडल ठियोग (Theyog) के कराई गांव में अचानक मकान में आग भड़क उठी। यह आग इतनी भयानक थी कि लोग एक दूसरे का मुंह ताकते रह गए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुराने लकड़ी के मकानों में आग लगने से परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने की सूचना एसडीएम (SDM) को भी दी गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा, लेकिन सड़क (Road) न होने की वजह से गाड़ी घर तक नहीं जा पाई। हालांकि कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं, स्थानीय लोगों ने अभी आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन पुराने लकड़ी के मकान में आग इतनी भयानक तरीके से फैली इसे काबू करना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते सब कुछ तबाह हो गया और इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग भी वहां पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से फौरी राहत भी भेजी गईं हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आग ने जला दी गरीब की पशुशाला, नुकसान के साथ आर्थिकी पर भी संकट
लोगों ने जल्द ही बेघर परिवारों को किसी दूसरे मकान में शिफ्ट करने की मांग की है, जिससे सर्दियों के मौसम में कहीं बाहर रहने को मजबूर ना होना पड़े। इस आग की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैए लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की चिंगारी भड़कने के बाद लोग बाहर निकले और उन्होंने अपने पशु को भी खोल दिएए जिससे किसी मवेशी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने पटवारी को भेजकर बचाव कार्यों के साथ राहत राशि भी प्रदान की है और पीड़ित पर परिवार को उचित मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


