-
Advertisement
Heavy Hail Storms | Strong Winds | Himachal Weather |
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य में आज और कल बारिश के आसार हैं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। कल भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य के 11 शहरों का टेंपरेचर 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। ऊना का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाके भी तपने लगे हैं। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के सात 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में अगले 72 घंटे के दौरान भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना रहेगा।

