-
Advertisement

अब कम राशन देने वाले डीलर की खैर नहीं, एक फोन पर होगी सख्त कार्रवाई
हमारे देश के हर राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड (Ration Card) जारी किया जाता है। राशन कार्ड की मदद से लोग सरकारी योजना के अनुसार कम कीमत या फ्री में राशन हासिल कर सकते हैं। हालांकि, बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि राशन डीलर राशन देने में आनाकानी करते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, अब राशन कार्ड धारकों के लिए एक खुशखबरी है। अब राशन कार्ड धारक सरकार की तरफ से जारी टोल फ्री नंबर पर राशन डीलर की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:अब दुर्गम इलाकों में दो किलोमीटर के बाद होगा एक सस्ते राशन का डिपो
गौरतलब है कि कई बार डीलर राशन कार्ड धारक को कम राशन मुहैया करवाता है। अब राशन कार्ड धारक टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) पर डीलर की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसके बाद सरकार द्वारा डीलर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। देश के हर एक राज्य का अपना-अपना टोल फ्री नंबर है।
हिमाचल प्रदेश के लिए राशन डीलर की शिकायत दर्ज करवाने का टोल फ्री नंबर 18001808026 है। पंजाब के लिए 180030061313, उत्तराखंड के लिए 18001802000, 18001804188, जम्मू के लिए 18001807106, कश्मीर के लिए 18001807011, चण्डीगढ़ के लिए 18001802068, हरियाणा के लिए 18001802087, दिल्ली के लिए 1800110841, बिहार के लिए 18003456194, छ्त्तीसगढ़ के लिए 18002333663, गोवा के लिए 18002330022, उत्तर प्रदेश के लिए 18001800150, महाराष्ट्र के लिए 1800224950, पश्चिम बंगाल के लिए 18003455505, राजस्थान के लिए 18001806127, गुजरात के लिए 18002335500, आंध्र प्रदेश के लिए 180042252977, असम के लिए 18003453611, अरुणाचल प्रदेश के लिए 03602244290 और मध्य प्रदेश के लिए 07552441675, झारखंड के लिए 18003456598, 1800-212-5512, कर्नाटक के लिए 18004259339, केरल के लिए 18004251550, मणिपुर के लिए 18003453821, मेघालय के लिए 18003453670, मिजोरम के लिए 1860222222789, 1800345389, नागालैंड के लिए 18003453704, 18003453705, ओडिशा के लिए 18003456724 / 6760, सिक्किम के लिए 18003453236, तमिलनाडु के लिए 18004255901, तेलंगाना के लिए 180042500333, त्रिपुरा के लिए 18003453665, लक्षद्वीप के लिए 18004253186 ,दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के लिए 18002334004, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के लिए 18003433197 और पुडुचेरी के लिए 18004251082 टोल फ्री नंबर है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…